26orai13जालौन-उरई। रेल रोको आंदोलन के 50वें दिन आंदोलन के संयोजक गौरीश द्विवेदी ने 30 अपै्रल से इस मुददे पर आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सरकार और प्रशासन के किसी अधिकारी द्वारा इतने लंबे समय से चल रहे आंदोलन को तबज्जो न देने की वजह से की गई है। इस सिलसिले में रेल मंत्री सहित विभिन्न स्तरों पर ज्ञापन भी भेजे गये हैं।
इसके पहले आज जर्रारखान कादरी के नेतृत्व में आरिफ भाई, बल्लू, लल्ला, इकलाख भाई, मो. आलम, विनोद कुमार, तालिब बाबा अपना सानू, मो. असद, ताहिर खान, रज्जन भाई, शानू करैशी, सत्या ठाकुर, राहुल राठौर, मोनू सिंह सेंगर, ईलू, सलीम खान, राजकुमार साहू, विवेक बरसइयां और रिजवान मंसूरी को पूर्व राज्य सभा सदस्य श्रीराम पाल व वसीउर्रहमान सिददकी ने माल्यार्पण कर अनशन पर बैठाया।

Leave a comment