उरई। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत जल्दी ही होगी। इसके लिए ब्लाक स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित कर लोगों को बेटियों को पढ़ाने के लिए जागरुक किया जायेगा। इसको लेकर सीडीओ एसपी सिंह ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।
गौरतलब है कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत प्रदेश के ग्यारह जनपद चयनित किये गये हैं। इसमें जालौन भी शामिल है। योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए इसी महीने की 19 अप्रैल को लखनऊ में मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया था। वहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत जिले स्तर पर योजना को अमली जामा पहनाने की कवायद शुरू की जा रही है। सीडीओ ने बताया कि योजना के लिए सभी ब्लाक मुख्यालयों में कार्यशाला आयोजित की जायेगी। जिसके माध्यम से अभियान को गति देने की रुप रेखा तैयार होगी। लोगों को बेटियां बचाने और बेटियों को पढ़ाने के लिए जागरुक किया जायेगा।





Leave a comment