0 खाद्यान्न से वंचित ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत
0 सीडीपीओ अंकिता वर्मा की देखरेख में हुआ था वितरण
उरई। अंधा बांटे रेबड़ी और चीन्ह-चीन्ह के देय वाली कहावत ग्राम पंचायत मुसमरिया में उस दौरान सही चरितार्थ हुयी जब गांव के कोटेदार ने लाल व सफेद राशनकार्ड धारकों को दरकिनार करते हुये अपात्रों को सूखा राहत खाद्यान्न के पैकेटों का वितरण करवा दिया। बाल विकास परियोजना कोंच की परियोजना अधिकारी अंकिता वर्मा के सामने जब गांव के गरीबों ने शिकायत करने का प्रयास किया तो उनकी बात को अनसुना कर दिया। आज गांव के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की।
महेबा विकासखंड की ग्राम पंचायत मुसमरिया में पिछले दिनों सीडीपीओ कोंच अंकिता वर्मा की देखरेख में गांव के पात्र लोगों को सूखा राहत खाद्यान्न पैकेटों का वितरण गया था जिसमें राशन कोटेदार ने मनमाने तरीके से गांव के अंत्योदय व बीपीएल की श्रेणी में शामिल कर बड़ी संख्या में अपात्र लोगों को सूखा राहत खाद्यान्न पैकेटों का वितरण करवा दिया। सूखा राहत खाद्यान्न से बंचित गरीबों ने जब मौके पर पहुंचकर अपनी आवाज उठाने का प्रयास किया गया तो उनकी बात नहीं सुनी। आज आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी संदीप कौर को संबोधित दिये गये शिकायती पत्र में गांव के पात्र अंत्योदय व बीपीएल राशनकार्ड धारकों को सूखा राहत खाद्यान्न दिलाये जाने व अपात्रों के नाम इससे हटाये जाने की मांग की। इस दौरान खुशीराम, रमाकांत, भगवानदीन, कलावती, रामकांत, भगवानदीन, गजराज, उदय सिंह, लियाकत अली, गुड्डी, सुकरता, बासुदेव, रामप्रकाश, कोमल, पवन कुमार, कृपाल, रजाू, उदय सिंह, रामप्रकाश, अजुद्धी सहित अनेकों ग्रामीण उपस्थित थे।





Leave a comment