जालौन-उरई। तेरा काम बहुत पुअर है। 37 बच्चों में से केवल 15 की हाजिरी और वह भी उनके आने के दिन यह स्थिति बताती है कि तूने स्कूल चलो रैली और सारे कार्यक्रम कागजों में किये हैं। अपने काम करने के तरीके को सुधार ले वरना उन्हें ही कुछ करना पड़ेगा जिससे तू पूरी तरह सुधर जायेगा।
जिलाधिकारी द्वारा गोद लिये गये विकासखंड क्षेत्र के गांव महिया प्रतापपुरा में आयोजित जन चैपाल में खंड शिक्षाधिकारी आनंद भूषण सहित कई अधिकारियों की खबर डीएम संदीप कौर ने इसी अंदाज में ली। अफसरों की बेरुखी झेलने से कुंठित रहने वाले ग्रामीण डीएम के इन तेवरों से बेहद खुश नजर आ रहे थे। महिया प्रतापपुरा में भी एक सरकारी हैंडपंप पर कब्जा करके समर्सिवल लगवाने की शिकायत इस चैपाल में सामने आई डीएम ने उपजिलाधिकारी एसपी अग्रवाल की ओर मुखातिब होकर कहा कि यह मामले तो आपको पहले ही देख लेने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि सरकारी हैंडपंप को कब्जा मुक्त कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करें और मुझे इसकी रिपोर्ट दें। डीएम ने सभी विकास योजनाओं की बिंदुबार समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने खेत तालाब योजना के बारे में बताया। अपर पुलिस अधीक्षक शकील अहमद, उपनिदेशक कृषि अनिल पाठक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. एसके शाक्य, खंड विकास अधिकारी प्रमोद चंद्रोल आदि उपस्थित रहे।





Leave a comment