0 प्रशासन की नाक के नीचे लोगोें की जान पर बीतने वाले ताडंव का था इंतजाम
26orai10उरई। अग्नि शमन विभाग की सांठगांठ से जेल रोड पर असुरक्षित ढंग से संचालित एक टायर फैक्ट्री में आग लग गई जिसने देखते ही देखते प्रचंड रूप धारण कर लिया। बाद में दमकल ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू में किया।
सरकार पैलेस के पास पुराने टायरों की रबडिंग करने का एक कारखाना काफी समय से संचालित है। टायर ज्वलनशील होते हैं जिसकी वजह से अग्निशमन प्रबंधों के बिना कोई टायर फैक्ट्री स्थापित नही की जा सकती। लेकिन जिले में अग्नि शमन विभाग का काम केवल वसूली करना है। जिसके बाद आसानी से कितने भी जोखिम भरे काम को विभाग की एनओसी मिल जाती है। उक्त टायर कारखाने के साथ भी अग्नि शमन विभाग ने इसी आधार पर मेहरबानी की जिससे फैक्ट्री संचालकों को बिना रोकटोक के अपने कारोबार को व्यस्ततम सड़क के किनारे विस्तार करने का भरपूर अवसर मिला। आसपास की बस्ती के लोगों ने टायर फैक्ट्री से बड़े पैमाने पर कार्बन निकलने की वजह से प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की थी लेकिन कोई सुनवाई नही की गई।
आज उक्त कारखाने में अचानक आग सुलग उठी। जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। काले धुएं के गुबार से इस दौरान राहगीरों तक की दम घुटती देखी गई। जले टायर आतिशबाजी की तरह फटकर छिटक रहे थे। यात्री बसों के ड्राइवरों ने यह नजारा देखकर मुसाफिरों को बचाने के लिए काफी पहले अपनी गाड़ियां रोक लीं। अग्निकांड के कारण लगभग दो घंटे तक जेल रोड पर बदहवास माहौल रहा। बाद में दमकल की गाड़ियों की मशक्कत से आग शांत हो सकी।

Leave a comment