27orai01माधौगढ़-उरई। मंगलवार रात अमृता पैलेस के निकट रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद अनियंत्रित होकर कार पलट गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि कार सवार बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।
शादी समारोह से मंगलवार रात लौट रहे बाइक सवार ज्ञानेन्द्र व अजय घर को लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने कस्बे में अमृता पैलेस के पास टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं तेज रफ्तार होने की वजह से अनियंत्रित कार आगे जाकर पलट गई। हालांकि कार सवार कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घायल ज्ञानेन्द्र व अजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।

Leave a comment