जालौन-उरई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोरीपुरा में परेशान किसान की सदमे से मौत हो गयी उसकी फसल में इस बार न के बराबर पैदावार हुई थी। उसके ऊपर बैंक के साथ साहूकारों का भी कर्जा था।
एक ओर फसल की पैदावार कम होने के कारण दूसरी ओर बेटी का विवाह तथा बैंक व साहूकारों का कर्ज होने से परेशान किसान इंद्रभूषण पुत्र गजेंद्र सिंह (45) की सदमे से मौत हो गयी। वहीं परिजनों का कहना है कि इस वर्ष खेती में कम उपज होने के कारण तथा दूसरी बेटी का विवाह तय हो गया था जिसके कारण इंद्रभूषण को चिंता सताती थी कि बैंक का कर्ज कैसे चुकेगा और कैसे बेटी के हाथ पीले होंगे। इसी सदमे में बुधवार को उसकी मौत हो गयी। उसके ऊपर इलाहाबाद बैंक छिरिया सलेमपुर का 5 लाख रुपए कर्ज था तथा ट्रैक्टर पर भी लोन लिया था और साहूकारों का कर्ज भी है। किसान की मौत की खबर आला अधिकारियों को दे दी गयी है।





Leave a comment