उरई। मंडलायुक्त के. राममोहन राव का स्थानांतरण शासन ने निरस्त कर दिया है। शासन के इस कदम से झांसी मंडल के गरीब, पीड़ित आवाम को बेहद तसल्ली मिली है। उम्मीद की जा रही है कि उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितगाहियों तक पहुंचाने में के. राममोहन राव के मंडलायुक्त बने रहने से काफी बल मिलेगा।
पिछले दिनों आईएएस अधिकारियों के थोक तबादलों में झांसी मण्डल के स्वच्छ छवि के धनी मण्डलायुक्त के. राममोहन राव को भी सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के पद पर लखनऊ स्थानांतरित कर दिया गया था। तबादला सूची में लखनऊ के विवादित पूर्व मण्डलायुक्त महेश गुप्ता को झांसी का नया मण्डलायुक्त नियुक्त किये जाने की जानकारी प्रदान की गई थी। इस तबादले से मंडल के तीनों जिलों में गरीब जनता की भावनाओं को गहरा धक्का लगा था। जिनके बीच उन्होंने अपनी कार्यशैली से मसीहा की छवि बनाने में कामयाबी हासिल की थी।
मुख्यमंत्री तक मंडलायुक्त के. राममोहन राव के तबादले से उद्वलित जनभावनाओं की जानकारी पहुंची तो उन्होंने के. राममोहन राव को यथावत बनाये रखने का फैसला किया। इसके परिणामस्वरूप आज जारी आदेश में जहां राममोहन राव के बारे में घोषणा की गई है कि वे झांसी बने रहेंगे वहीं उनके स्थान पर आ रहे महेश गुप्ता को प्रतीक्षा सूची में डाले जाने का भी ऐलान किया गया है।






Leave a comment