cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला इकाई की देखरेख में खंड शाखाओं का चुनाव कराये गये जिसमें रामपुरा ब्लाॅक की अध्यक्ष शुभ्रता कुमारी आंगनवाड़ी, मंत्री रामविजय पंचायती राज, वित्तमंत्री रमेश चंद्र पंचायती राज और जिला प्रतिनिधि रामकुमार पाल ब्लाॅक काॅर्डिनेटर बनाये गये।
इसी तरह कोंच ब्लाॅक का अध्यक्ष पंचायत के पवन तिवारी को, रामशंकर कुशवाहा तकनीकी सहायक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष निरंजन विकास को मंत्री, संतोष निरंजन पंचायती राज को संयुक्त मंत्री, नरेंद्र कुमार वर्मा रोजगार सेवक को संगठन मंत्री, संजय शर्मा विकास को वित्त मंत्री, गिरिजा शंकर निरंजन को जिला प्रतिनिधि, पंचम सिंह विकास को संपे्रक्षक और अश्विनी गुबरेले विकास को मीडिया प्रभारी बनाया गया। उधर नदीगांव ब्लाॅक में विकास विभाग के मजबूत सिंह अध्यक्ष, पंचायत विभाग के गंधर्व सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, स्वास्थ्य विभाग के टीआर नामदेव मंत्री, रोजगार सेवक शत्रुघन दुबे संयुक्त मंत्री, माया देवी स्वास्थ्य संगठन मंत्री, ऋषि कुमार तकनीकी सहायक वित्त मंत्री, मनोज वर्मा विकास जिला प्रतिनिधि, गजराज सिंह मनरेगा संप्रेक्षक और राजीव रेजा तकनीकी सहायक बनाये गये। जालौन ब्लाॅक में अध्यक्ष विकास विभाग के जेपी गुबरेले को बनाया गया है जबकि रोजगार सेवक प्रकाश बाबू को मंत्री बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की रानी पटैरिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंचायत राज की नीलिमा राठौर संयुक्त मंत्री, आंगनवाड़ी शांति देवी संगठन मंत्री, पंचायती राज के मो. तारिक वित्त मंत्री, विकास विभाग के अखिलेश शर्मा जिला प्रतिनिधि, पंचायत विभाग के हरेंद्र सिंह संप्रेक्षक और रोजगार सेवक सुरेंद्र कुमार मीडिया प्रभारी घोषित किये गये।
डकोर ब्लाॅक में विकास विभाग के नौशाद अली को अध्यक्ष और नलकूप विभाग के संजय कुमार गौतम को मंत्री नियुक्त किया गया। स्वास्थ्य विभाग की संपत देवी वरिष्ठ उपाध्यक्ष व विकास विभाग के गौरव श्रीवास्तव वित्त मंत्री घोषित किये गये।
उक्त निर्वाचन की घोषणा करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रामप्रसाद श्रीवास्तव और जिला मंत्री हरीश कुमार राठौर ने बताया कि माधौगढ़ ब्लाॅक शाखा का चुनाव 2 मई व कदौरा ब्लाॅक शाखा का चुनाव 3 मई को होगा।

Leave a comment