जालौन-उरई। शनिवार को रेल लाइन लाओ आंदोलन के सिलसिले में 53 दिन से चल रहा क्रमिक अनशन आमरण अनशन में परिवर्तित हो गया। इसके पहले आमरण अनशनकारियों का रथ जुलूस नगर के मुख्य मार्गों पर निकाला गया। सभी प्रतिष्ठानों के बाहर माल्यार्पण कर उनके प्रति समर्थन व्यक्त किया गया।
लगभग दो माह पुराने रेल लाइन आंदोलन में नया जोश फंूकते हुए आज हाजी मनसब खान, असलम सिददकी एडवोकेट, प्रद्युम्न दीक्षित और इमरान अंसारी ने आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा की। उनकी शोभा यात्रा अनशन शुरू होने से पहले निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी, छात्र, नौजवान और राजनैतिक, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे। यात्रा जलकल से शुरू होकर बस स्टैण्ड स्थित गांधी स्मारक पहुंची। जहां बापू की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद झंडा चैराहा, छोटी माता, सब्जी मंड़ी, कांजी हाउस, कोतवाली रोड, देवनगर चैराहा होते हुए अनशनकारी अनशन स्थल पर पहुंचे। भीषण गर्मी को देखते हुए व्यापारी बंधुओं ने शोभा यात्रा के दौरान प्रदर्शनकारियों के लिए जगह-जगह शीतल पेयजल व शर्बत की व्यवस्था की थी। आमरण अनशन की शुरूआत में वयोवृद्ध रंगमंच कलाकार पूरन मिश्रा और पत्रकार केपी सिंह ने सत्याग्रहियों का माल्यार्पण किया। इसके पूर्व क्रमिक अनशन पर बैठे सीताराम निषाद, पूर्व प्रधान बिजुआपुर, चंद्रशेखर वर्मा लौना, नमन श्रीवास्तव, जीतू राजावत, रामराजा शुक्ला, अरविंद सिंह भदौरिया, विनोद श्रीवास्तव मामू, मयंक परिहार रिक्की, वैभव त्रिपाठी और मुकेश सिंह तोमर को समाजसेवी देवी दयाल वर्मा ने उनका सत्याग्रह पूरा होने पर जूस पिलाया।
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीराम पाल, जाहिद उल्ला अंसारी, रामसिंह चैधरी, वसीउर्रहमान सिददकी, ब्लाॅक प्रमुख तिलक सिंह जाटव, सिद्धार्थ यादव, डाॅ. अंकुर शुक्ला, नारायण सिंह सेंगर लौना आदि ने सभा संबोधित कर आमरण अनशनकारियों का स्वास्थ्य बिगड़ने पर जिले के हालात बिगड़ जाने की चेतवानी शासन और प्रशासन को दी। कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के अध्यक्ष लाल सिंह चैहान, मंत्री हरीशंकर याज्ञिक, देवेंद्र कुमार गुप्ता, रामबालक व्यास, धमेंद्र बबेले, नाथूराम कुशवाहा, बीके खरे, रियाजुल हक आदि ने भी अनशन को पूरा नैतिक और सक्रिय समर्थन देने की घोषणा की।







Leave a comment