01orai12कोंच-उरई। आज सुबह अपने गांव खुटैला की ओर जा रहा कस्बे का किराना व्यवसायी की बाईक में पीछे से आ रही अन्य बाईक ने टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कस्बे में किराना की दुकान चलाने बाला जयसिंह बाईक से अपने गांव खुटैला की ओर जा रहा था। महेशपुरा रोड पर गिरवर नगर के पास पीछे से तेज रफ्तार आ रही बाईक ने उसकी बाईक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे जयसिंह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे इलाज के लिये सीएचसी में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने बाली बाईक स्वामी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।

Leave a comment