01orai11शराब के लिये पैसे नहीं देने पर हमलावर हुये अराजक तत्व
कोंच-उरई। बीती रात कस्बे के मियांगंज इलाके में एक अधेड़ के साथ बड़ा ही दानवीय कृत्य अराजक तत्वों द्वारा अंजाम दिया गया है। मंडी से मजदूरी करके लौट रहे जवाहर नगर निवासी अधेड़ को मियांगंज में दो तीन अराजक तत्वों ने रोक कर दारू के लिये पैसे मांगे, न देने पर गाली गलौज करने पर आमादा हो गये। जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो उन्होंने कुल्हाड़ी से उस पर हमला बोल दिया जिससे उसकी टांग कट कर लटक गई। गंभीर हालत में उसे झांसी रेफर किया गया है। फिलहाल, अभी तहरीर नहीं दी गई है, वहीं दूसरी तरफ इस घटना को अलग नजरिये से देखने बालों की भी कमी नहीं है।
मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के जवाहर नगर का रहने बाला अधेड़ मनोज राठौर पुत्र मोतीलाल राठौर बीती देर रात मजदूरी करके मंडी से बापिस अपने घर लौट रहा था। मियांगंज इलाके में आरा मशीन के पास उसे दो तीन अराजक तत्वों ने रोका और शराब के लिये पैसे मांगे। उसके मना करने पर गाली गलौज करते हुये उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उनमें से किसी ने हाथ में ली हुई कुल्हाड़ी से मनोज पर हमला कर दिया जिससे उसकी टांग कट कर लटक गई। सीएचसी से उसे गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया है। पुलिस के संज्ञान में मामला है लेकिन कोतवाल का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आई है, आने पर रिपोर्ट दर्ज कार्यवाही की जायेगी।

Leave a comment