फांसी लगाकर छात्र ने की खुदकशी

कदौरा-उरई। ग्राम ताहरपुर में एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। घटना के वक्त वह घर में अकेला था। किस वजह से उसने अपनी ङ्क्षजदगी खत्म की अभी यह पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम ताहरपुर में अमर ङ्क्षसह (20) पुत्र हरिचरण ताहरपुरी रविवार सुबह घर में अकेला था। इसी दौरान न जाने किस तनाव के चलते उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दस बजे उसकी मां घर पहुंची तो फांसी पर लटकते बेटे के शव को देख उसके होश उड़ गए। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमर ङ्क्षसह कानपुर में रहकर बीएससी कर रहा था। किस कारण उसने आत्महत्या की परिजन यह नहीं बता पा रहे हैं।

Leave a comment