दूसरे दिन भी बेमियादी अनशन पर रहे आंदोलनकारी

जालौन-उरई। रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति द्वारा चलाये जा रहे रेल आंदोलन के 55वें दिन दूसरे दिन भी बेमियादी अनशन जारी रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आकर अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा पानी पीते रहने की सलाह दी।
भारत सरकार द्वारा क्षेत्र की जनता की रेल लाने की मांग पूरी न होने पर 54वें दिन क्रमिक अनशन का आंदोलन बेमियादी अनशन में बदल गया। आंदोलन के 55वें दिन दूसरे दिन का आमरण अनशन जारी रहा। अनशनकारी सपा नेता मंसब खां, इमरान अंसारी, असलम सिद्दीकी, प्रद्युम्न दीक्षित का दूसरे दिन भी बेमियादी अनशन जारी रहा। चिकित्साधिकारी डा.मुकेश कुमार राजपूत की टीम ने आकर अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और अनशनकारियों को पानी पीते रहने की सलाह दी। आंदोलन के संयोजक गौरीश द्विवेदी ने कहा कि अब बेमियादी अनशन शुरू हो चुका है अब जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक अनशन जारी रहेगा। इस दौरान चंद्रप्रकाश, थोपन यादव, अनुराग निरंजन, सुशील कुशवाहा, उमेश दीक्षित, रमाकांत निरंजन, जंग बहादुर, अहमद राइन, पंजाब ङ्क्षसह, तिलक ङ्क्षसह जाटव, रामकरन ङ्क्षसह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a comment