01orai05उरई। धर्मान्तरण के विरोध से जुड़ी एक युवक का सिर मूड़कर गधे पर बैठाकर घुमाये जाने की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार एक और बजरंग दल कार्यकर्ता को अदालत से जमानत मिलने के बाद आज जेल से रिहाई मिल गयी। रिहा बजरंगी का जिला कारागार के गेट से लेकर जालौन तक जोरदार स्वागत किया गया।
बजरंग दल के प्रखंड संयोजक लवकुश त्रिपाठी को भी आज जेल से रिहाई मिल गयी। जेल से बाहर आने पर उन्हें उनके इंतजार में खड़ी भीड़ ने फूल मालाओं से लाद दिया और जय श्रीराम के गगन भेदी नारे लगाये। इस दौरान पवन गुप्ता, गोपाल रेजा, रामजी गुप्ता, कान्हा रेजा, इन्दल चौधरी, सियाराम गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
श्री त्रिपाठी का इसके बाद जालौन पहुंचने पर वहां देवनगर चौराहे पर भी भारी अभिनन्दन हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्म्ïाण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अंजनी तिवारी ने उन्हें आशीर्वाद दिया। परशुराम सेना औरैया के जिलाध्यक्ष शिवम द्विवेदी, झांसी मण्डल अध्यक्ष देवीशरण द्विवेदी, भोला पाठक, श्रीकान्त तिवारी लकी, अनूप तिवारी, राघवेन्द्र दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे। लवकुश त्रिपाठी का माल्यार्पण किया गया और मिठाइयां बांटकर उनकी रिहाई पर खुशी जतायी गयी।

Leave a comment