उरई। आटा के नजदीक हाईवे पर दो ट्रकों में आमने सामने जोरदार भिड़न्त हो गयी। जिसके कारण दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गये। हादसे की वजह से किशोर सहित तीन लोग घायल हुए जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस दुर्घटना के बाद काफी देर तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।
झांसी कानपुर हाईवे पर कालपी की ओर आटा के नजदीक आज सुबह दो ट्रक आमने सामने भिड़ गये। ट्रकों की टक्कर काफी जोरदार थी जिसकी वजह से रोड से गुजर रहे अन्य वाहन चालक तक हिल गये। हालांकि इसके बावजूद हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। किशोर सहित तीन लोग घायल हो गये थे। जिनकी हालत जिला अस्पताल में उपचार के बाद खतरे से बाहर है।
हादसे के बाद दोनों ट्रकों की बाडी सड़क भर में फैल गयी। जिससे यातायात बाधित हो गया। काफी देर बाद क्रेन के आने पर क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाया जा सका। तब कहीं जाकर यातायात सामान्य हो सका।







Leave a comment