उरई। अन्तर्राष्ट्रीय श्रम दिवस एवं प्रख्यात संस्कृति कर्मी बलराज साहनी के जन्मदिवस पर इप्टा उरई की कार्यकारिणी एवं सक्रिय सदस्यों की बैठक स्थानीय मुस्कान हास्पिटल में आयोजित की गई। बैठक में अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के इतिहास एवं बलराज साहनी के प्रगतिशील सांस्कृतिक आन्दोलन में योगदान पर चर्चा हुई।
इसके बाद बैठक में मई माह में होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया एवं सर्वसम्मति से तय किया गया कि आगामी 10 मई को कैफी आजमी (प्रख्यात इंकलाबी शायर एवं गीतकार) की 14वीं पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम गीत गजल की शाम कैफी आजमी के नाम आयोजित किया जायेगा जिसमें देश के प्रसिद्ध जनवादी शायर बल्ली सिंह चीमा एवं ओपी नदीम शिरकत करेंगे। बैठक में 25 मई इप्टा स्थापना दिवस पर लोक संध्या आयोजित करने का निर्णय लिया।
बैठक में इप्टा उरई की ग्रीष्मकालीन नाट्य कार्यशाला के विषय में विचार विमर्श किय गया और यह तय किया गया कि 28 अप्रैल से गांधी इंटर कालेज में जो कार्यशाला आरंभ हुई है उसका समापन 20 मई को होगा।
बैठक की अध्यक्षता का.देवेन्द्र शुक्ला ने व संचालन राज पप्पन ने किया। बैठक में इप्टा उरई के उपाध्यक्ष डा.धर्मेन्द्र, सचिव संजीव, धनीराम व अवधेश, प्रान्तीय सचिव डा.स्वाति राज के अलावा दीपेन्द्र, सुदर्शन बाथम, नूर अफसर टिल्लू, डा.अंकुर शुक्ला व विष्णु उपस्थित थे।






Leave a comment