01orai06सिरसाकलार-उरई। ग्राम जहटौली में हार्वेस्टर से कटी फसल के खलिहानों में पड़े अवशेषों में रविवार की सुबह आग सुलग उठी जिसने बाद में विकराल रूप धारण कर लिया। अग्निकांड का तांडव शाम तक जारी रहा। दमकल गाडिय़ों को तेजी से धधकती इस आग को काबू करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।
जखा बम्बी के पास खेतों में पड़े तिल के गट्ठर में लगी आग से शुरूआत हुई। गर्मी का मौसम होने और खेतों में ठूंठ खड़े होने के कारण आग दावानल की तरह पसरती चली गयी। पूरे एरिया में धधकती लपटों ने खौफनाक मंजर बना दिया। आग दोपहर बाद जहटौली गांव के नजदीक तक पहुंच गयी जिससे गांव में लोग बदहवास होकर भागने लगे। दमकल गाड़ी आ जाने और इसके प्रशिक्षित कर्मियों के प्रयास के बावजूद आग शांत होने का नाम नहीं ले रही थी। जिससे ग्रामीण बुरी तरह बेचैन रहे। देर शाम तक जब आग शांत हुई तब लोगों ने कुछ राहत की सांस ली।
हालांकि जगह-जगह चिंगारियां दबी होने की वजह से गांव वाले रात में भी पूरी तरह निश्चिंत नहीं हो पाये थे। घरों में जाकर लंबी तानकर सोने की बजाय देर रात में भी ग्रामीण आग की निगरानी के लिये गांव के बाहर तक चहलकदमी करते रहे।

Leave a comment