उरई। राज्य सरकार की उपलब्धियों को द्वार-द्वार तक पहुंचाने और बूथ स्तर तक पार्टी का संगठन मजबूत करने के लिये प्रदेशीय नेतृत्व के निर्देश पर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जोश खरोश के साथ दस दिवसीय साइकिल यात्रा का आगाज किया।
उरई विधानसभा की यात्रा में सदर विधायक दयाशंकर वर्मा के अलावा पार्टी के प्रदेशीय नेता प्रदीप दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल दादी, पवन पटेल, भानु वर्मा, पंकज दुबे, राहुल यादव, विक्की पटेल, आनंद ठाकुर, फरहत उल्ला, रितुराज राजपूत ने भी साइकिल चलाई।
कालपी में रेलवे स्टेशन चौराहा से पूर्व विधायक डा.अरुण मेहरोत्रा ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। साइकिल यात्रा तहसील, तरीबुल्दा, रावगंज, मेहमूदपुरा होते हुए पुरानी कोतवाली पर पहुंचकर समाप्त हुई। डा.अरुण मेहरोत्रा के अलावा नगर अध्यक्ष इरशाद खान, पालिकाध्यक्ष कमर अहमद, शिवबालक सिंह, अजीत यादव, वीरेन्द्र चौधरी, रामप्रकाश गुप्ता, भीष्म बाबू कोष्ठा, जैनुल आब्दीन, मलखान सिंह यादव, विश्वजीत गुप्ता, रमेश सोनकर, रवि यादव, पंकज सविता, अरुण पुरवार, जितेन्द्र, उम्मेद सिंह यादव, दीपू यादव, कल्लू रायकवार आदि बड़ी संख्या में प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ग्राम हरदोई राजा में जन जागरण साइकिल यात्रा का शुभारम्भ पूर्व मंत्री श्रीराम पाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर पार्टी के ेपूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बजरिया, पूर्व विधायक प्रतिनिधि दीपू त्रिपाठी, इकबाल मंसूरी, नगर अध्यक्ष सपा शहीद अली, नीरू यादव, वेद यादव व अमरीश शामिल रहे।







Leave a comment