उरई। अधिवक्ता व उसके पुत्र के साथ हुई लूट व हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्तों को न पकड़ने व पुलिस की भ्रष्ट कार्यप्रणाली से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और कार्यवाही की मांग की।
सोमवार को अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार सोलंकी के नेतृत्व में कई अधिवक्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बार भवन से एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां अधिवक्ताओं ने एसडीएम गोरेलाल शुक्ला को दिये ज्ञापन में बताया कि वकील मंगल सिंह के साथ मारपीट व लूट की घटना को जिन अभियुक्तों ने अंजाम दिया था। उन्हीं अभियुक्तों ने अधिवक्ता मंगल सिंह के पुत्र के पैर में गोली मार दी थी, लेकिन स्थानीय पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अधिवक्ताओं ने आक्रोश दिखाते हुए कहा कि जल्द कार्यवाही न हुयी तो अधिवक्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, जयवीर यादव, इकबाल अहमद, अपूर्व श्रीवास्तव, राधेश्याम गुप्ता, ओमप्रकाश, रवींद्र, चंद्रभान, बाबूराम, मोहनलाल व इस्लाम आदि मौजूद रहे।







Leave a comment