02orai03उरई। कलेक्ट्रेट परिसर में नगर पालिका परिषद द्वारा स्थापित की गई सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ आज जिलाधिकारी संदीप कौर ने किया। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को सलाह दी कि प्रत्येक वार्ड में पांच-पांच प्याऊ स्थापित कराई जायें जिससे राहगीरों को प्यास बुझाने के लिए भटकना न पड़े।
गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही लोगों को रहरह कर प्यास सताने लगी है। गर्मी इतनी प्रचंड है कि तत्काल पानी न मिलने पर बेहाल प्यासे के बेमौत करने तक की नौबत आ जाती है। इसलिए मुख्य स्थानों पर प्याऊ की जरूरत महसूस की जा रही है। नगर पालिका ने समय रहते इस दिशा में प्याऊ खुलवाने की पहल की। जिसका आगाज कलेक्ट्रेट परिसर से किया। जिलाधिकारी द्वारा प्याऊ के औपचारिक उदघाटन के बाद नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि विजय चैधरी ने कहा कि कलेक्ट्रेट में जिले भर से फरियादी बड़ी संख्या में आते रहते हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए उनके लिए पीने के पानी की व्यवस्था जरूरी है। इसी लिहाज से कलेक्ट्रेट परिसर में यह प्याऊ खोली गई है। उन्हें उम्मीद है कि इससे आगंतुकों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की ओर से प्याऊ में हर समय घड़े भरे रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। अधिशाषी अधिकारी रविंद्र कुमार ने भी कहा कि गर्मी में प्यासे को पानी की व्यवस्था मानवीय दृष्टिकोण से सर्वोपरि है इसलिए नगर पालिका इस व्यवस्था में कोई कोताही नही बरतेगी।

यह तो मजाक है
मजाक है ? जिस कलेक्ट्रेट में तीन-तीन वाटरकूलर लगे हों वहां दो छोटे-छोटे घड़े रख प्याऊ खोलना, उस पर जिलाधिकारी का उदघाटन……. मजाक नही तो क्या है।-गुड्डू बघौरा

Leave a comment