उरई। ग्राम रोजगार सेवकों ने विनयमितीकरण की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में एक दिवसीय धरना आयोजित किया। इस अवसर पर ग्राम रोजगार सेवक वैलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरवेंद्र पटेल ने बताया कि फरवरी 2016 में उनके संगठन के प्रदेशीय पदाधिकारियों से वार्ता के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में ग्राम रोजगार सेवकों के शिक्षा मित्रों की तर्ज पर विनयमितीकरण के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की थी। जिसकी रिपोर्ट तत्काल पेश कर लागू की जाना जरूरी है।
हरवेंद्र पटेल ने कहा कि इस मुददे पर सरकार को जगाने के लिए प्रदेश भर में आज 37683 ग्राम रोजगार सेवक आंदोलन पर हैं। अगर विनयमितीकरण का फैसला लेने में टलमटोल खत्म नही की जाती तो 16 मई से लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में प्रदेश के सभी ग्राम रोजगार सेवक अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन आरंभ करेंगे। इस दौरान गांव के विकास कार्यों को ठप्प कर दिया जायेगा। लखनऊ से ग्राम रोजगार सेवक तब तक अपने घर वापस नही जायेंगे जब तक कि उनके नियमितीकरण का फैसला नही हो जाता। धरने में उदय करन, गुलाब सिंह, दलवीर, अनिल, देवेंद्र, साकेत, रहमत खां, गजेंद्र चैधन, गिरीश कुमार, कुलदीप पाठक, मानवेंद्र सिंह, शिरोमणि सिंह, अरविंद कुमार, पकंज, रामकुमार, विनोद कुमार, रीना, रश्मि, राजेंद्री, सुमन, अर्चना, रामसिंह मुख्य रूप से शामिल रहे।







Leave a comment