उरई। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेश भर में शुरू हुई साइकिल यात्रा के दूसरे दिन पार्टी नेताओं ने गांव-गांव साइकिल चलाकर प्रदेश सरकार की योजनाओं से जनता को अवगत कराया। सपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चार साल के कार्यकाल में सर्वाधिक गरीबों व किसानों के लिए काम किया है।
कदौरा: बबीना में सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी व पूर्व विधायक डा. अरुण मेहरोत्रा ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया और फिर साइकिल पर सवार होकर गांव का भ्रमण किया। सपा जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव कहा कि बुंदेलखंड में सोलर प्लांट, फोरलेन जैसे विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जो वादा करती है उसे वह पूरा करती है। पूर्व सांसद श्री अनुरागी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बुन्देलखंड में विकास के लिए अनेक योजानाएं संचालित की है। पूर्व विधायक डा. अरुण मेहरोत्रा ने कहा कि सपा सरकार किसानों व गरीबों के लिए काम कर रही है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख विजय निस्वा, जिला पंचायत सदस्य दीपराज गुर्जर, अनीस खां, अजहर बेग, पवन उपाध्याय, नाजिर आदि थे।
जालौन: पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव बजरिया की अगुवाई में सपा नेताओं ने उरगांव, प्रतापपुरा, सिहारी पड़ैया, व गड़रेना आदि गांवों में साइकिल चलाकर उपलब्धियां गिनाई। दीपू त्रिपाठी, जयवीर यादव, वेद यादव, भोलू शर्मा, इकबाल मंसूरी, रामेन्द्र त्रिपाठी आदि थे।
कोंच-माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लाखन सिंह कुशवाहा ने अपने समर्थकों के साथ सोमवार को पड़री, भदारी व चमरसेना गांवों में साइकिल चलाकर ग्रामीणों को सपा सरकार की योजनाएं बताईं। प्रतिपाल सिंह कुशवाहा, राजू, जगत सिंह, छोटू टाइगर, रमेश चंद्र व सुरेन्द्र पटेल मौजूद रहे।
कालपी: साइकिल यात्रा मुहल्ला कागजीपुरा, इंदिरा नगर, गणेश गंज में घूमी जिसमें अजीत यादव, इरशाद खां, वीरेंद्र चैधरी, शिवबालक यादव, अजीत यादव, राकेश पुरवार, अनिल पाल, उमदेश यादव, विश्वजीत गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, रमेश सोनकर मौजूद रहे।







Leave a comment