कोंच-उरई। धर्मनिष्ठ रामपाल साहू के तत्वाधान में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन यहां नया पटेलनगर इलाके में किया जा रहा है जिसके लिये बैंडबाजों के साथ आज कलशयात्रा निकाली गई। यात्रा मार्ग में जगह जगह यात्रा पर पुष्पबर्षा भी लोगों ने की। परीक्षित की भूमिका कैलाशीदेवी निभा रहीं हैं।
श्रीमद्भागवत कथा के लिये आज अपरान्ह श्रीरामजानकी मंदिर (कांच का मंदिर) से कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ प्रारंभ हुई और नदीगांव रोड से होती हुई कथा स्थल ब्लॉक कार्यालय के पीछे पहुंची। सुप्रसिद्ध कथावाचक पं. नवनीत मिश्र शास्त्री ने कलश यात्रा में अग्रपंक्ति में शोभायमान रहे। जिन मार्गों पर होकर यात्रा गुजरी, लोगों ने उस पर पुष्प् वर्षा की। प्रथम दिवस की कथा में श्रीमद्भागवत महापुराण का महात्म्य बताया और कलिकाल में इसे मुक्ति का सबसे सुगम मार्ग निरूपित करते हुये कहा कि यदि भागवत का एक शब्द भी प्राणीमात्र के कानों में पड़ जाये तो उसके कई जन्मों के पापों का नाश हो जाता है और वह सद्गति को प्राप्त होता है। इस दौरान विनीत साहू, राजकुमार साहू, राजीव जालौन, सुरेश श्रीवास्तव, श्यामसुंदर पटेल, संदीप, मोहित दीक्षित, राहुल तिवारी, राजेश तिवारी, शिवनारायण साहू, सोनू गुप्ता, राजेन्द्र सोनी, शिवपाल, रंजीत यादव, देवीदीन, शशिकांत, निहाल, अंशुल, राधा ज्योति, दीप्ति, निशा, रामकली, गुड्डी, नीलम, मोहिनी, शिवकली आदि मौजूद रहे।







Leave a comment