cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। जिलाधिकारी संदीप कौर ने तहसील दिवस के मामले में लापरवाही बरतने के कारण सत्रह अधिकारियों का अप्रैल महीने का वेतन रोककर खलबली मचा दी है। उन्होंने याद दिलाया कि तहसील दिवस सरकार की प्राथमिकता का कार्यक्रम है। इसके बावजूद इसमें अनुपस्थित रहने या इसमें प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में दिलचस्पी न लेने के रवैये से अधिकारी बाज नही आ रहे। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाकर मिसाल कायम की जायेगी तांकि इस रवैये में बदलाव आ सके।
गत् 4 अपै्रल और 20 अप्रैल को आयोजित तहसील दिवस के बारे में जिलाधिकारी ने अपने शिविर कार्यालय में गहन समीक्षा की। इसके बाद लापरवाही के दोषी पाये गये अधिकारियों के खिलाफ उन्होंने उक्त एक्शन का ऐलान किया।
जिन अधिकारियों को वेतन रोका गया है उनमें एसबीआई के शाखा प्रबंधक, जिला कृषि अधिकारी अरुण कुमार, अधिशाषी अभियंता नहर प्रखंड प्रथम एसपी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी घासीराम प्रजापति, सहायक अपर जिला विकास अधिकारी वीके अग्रवाल, एडीओ पंचायत डकोर रामशंकर प्रजापति, भूमि संरक्षण के अवर अभियंता आरसी यादव, सीडीपीओ माधौगढ़ कपिल शर्मा, प्रभारी सीडीपीओ रामपुरा राजेंद्री गुप्ता, बीडीओ माधौगढ़ रामपुरा महेंद्र कुमार प्रबल, एडीओ पंचायत कुठौंद रघुनाथ प्रसाद, एडीओ पंचायत नदीगांव संतोष कुमार वर्मा, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत माधौगढ़ डीवी सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत रामपुरा और ऊमरी विनोद कुमार सोलंकी, सहायक विकास अधिकारी सहकारी समितियां प्रमोद कुमार अग्रवाल, जल निगम के सहायक अभियंता हरीलाल, सहायक अभियंता नलकूप विभाग डाॅ. वीपी सिंह शामिल हैं।

Leave a comment