उरई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कदौरा ब्लाॅक शाखा का चुनाव ब्लाॅक परिसर में चुनाव अधिकारी लोकनाथ राजपूत और रामबिहारी वर्मा की देखरेख में कराया गया। जिला कमेटी के पर्यवेक्षक के रूप में स्वयं जिलाध्यक्ष रामप्रसाद श्रीवास्तव, मंत्री हरीश कुमार राठौर, कार्यवाहक अध्यक्ष शील दूरबार, वित्त मंत्री मानसिंह यादव, अनीसा खातून, मातृशिशु कल्याण इकाई की अध्यक्ष नागेंद्रा देवी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये।
स्वास्थ्य विभाग की विजय लक्ष्मी को ब्लाॅक शाखा का अध्यक्ष, रोजगार सेवक रहमत को मंत्री, स्वास्थ्य विभाग की चंचल कुमारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बाल विकास की सविता सिंह को संयुक्त मंत्री, मंजू शुक्ला को संगठन मंत्री, विकास विभाग के रामचंद्र को वित्त मंत्री, बाल विकास की प्रीति सिंह को जिला प्रतिनिधि, ऊषा बाथम को संपे्रक्षक और पुष्पा देवी गौतम को मीडिया प्रभारी बनाया गया।






Leave a comment