उरई। हाइवे पर नवीन मंडी स्थल के समीप आटा गुरू कृपा ढाबा के पीछे रेल लाइन से कटा हुआ शव बरामद किया गया। खबर पाकर आटा थाने के उपनिरीक्षक विश्वनाथ सिंह ने सिपाही अभिषेक यादव के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। लेकिन शव की शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस के अनुसार मृतक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव का चित्र लेकर पहचान के लिए प्रसारित करा दिया है।






Leave a comment