गोहन-उरई। ग्राम बिजदवा में शार्ट सर्किट के कारण झोपड़ी में आग लगने से गरीब परिवार की गृहस्थी का सारा सामान खाक हो गया।
बुधवार को लगभग ढाई बजे बिजदवा में बिजली के शार्ट सर्किट से गिरी चिंगारी के कारण कालीचरण कुशवाहा के छप्पर में आग लग गई। लपटें उठने से डरावनी स्थिति देख घर के लोग बाहर की ओर दोड़ पड़े। आसपास के लोग पानी की बाल्टियां और मिटटी फेंककर परिवार के लोगों का साथ आग बुझाने में देने लगे। खबर पाकर पहुंची गोहन पुलिस ने भी आग बुझाने में काफी मशक्कत की। ग्रामीणों ने दमकल केंद्र को भी फोन कर दिया था। लेकिन जब तक दमकल गाड़ी पहुंची तब तक आग शांत हो चुकी थी। कालीचरण कुशवाहा की आर्थिक स्थिति दयनीय बताई जाती है। उनका कहना है कि आग लगने से वे पूरी तरह बर्बाद हो गये हैं।






Leave a comment