0 जारी है सपा का साइकिल चलाओ उपलब्धियां बताओ अभियान
04orai04कोंच-उरई। सरकार की उपलब्धियां गिनाने को सपा आलाकमान के निर्देश पर जारी है साइकिल यात्रा। आज नगर संगठन के तत्वाधान में साइकिल यात्रा निकाली गई जिसमें पार्टी और सरकार के कशीदों से जुड़ा साहित्य जनता में वितरित किया गया। इस अवसर पर पार्टी नगर अध्यक्ष गुफरान अहमद सिद्दीकी ने लोगों के बीच कहा कि यह पहली सरकार है जिसके दिल में बुंदेलखंड के लोगों के प्रति दर्द है। इस सरकार ने गरीबों, मजलूमों, किसानों, दलितों, अल्पसंख्यकों के लिये अनगिनत लाभकारी योजनायें संचालित की हैं जिनका लाभ जनता को मिल रहा है।
सपा के साइकिल यात्री मालवीय नगर में यासीन राईन के प्रतिष्ठान पर एकत्रित हुये जहां से यह काफिला बस्ती की ओर नारेबाजी करते हुये घूमा। जगह जगह रुक कर सपाइयों ने लोगों को सरकार के कामकाज के बारे में बताया, पार्टी मुख्यालय से भेजी गई किताबें और कैलेंडर लोगों में वितरित किये। सपा नगर अध्यक्ष गुफरान ने कहा कि बुंदेलखंड के सभी जिलों में बिजली की स्थिति में सुधार हुआ है और सरकार ने बुंदेलखंड को ज्यादा से ज्यादा बिजली आपूर्ति देने के भी निर्देश दिये हैं। सूखा प्रभावितों के लिये राहत पैकिटों का वितरण कराया जा रहा है। किसानों के लिये सूखा राहत राशि की व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान इस्लाम बाबा, अमरसिंह यादव, सईद अहमद खन्ना, लालसिंह यादव, माजाउल्लाखां गौरी, हरिश्चंद्र तिवारी, अंसार अहमद, रेहान सिद्दीकी, लिटिल यादव, कसीमखां, आसिफशाह, नाजिर लाला, अशरफ काजी, राजेन्द्र चमरसेना, नासिर बोस, भारत यादव, शानू खान, रवि जाटव, तौफीक अंसारी, मल्लूशाह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment