उरई। घर में खाना बनाते समय गैस सिलेण्डर धमाके के साथ फट गया। जिससे पूरे घर में आग फैल गई। अफरा-तफरी के बीच आग बुझाने के प्रयास में जुटे घर के लोग पूरी तरह असहाय नजर आ रहे थे। अंतत्वोगत्वा घर का सारा कीमती सामना नगदी सहित जलकर खाक हो गया।
नया पाठकपुरा में श्मशान घाट के पीछे यह हादसा रघुवंशी लाल के मकान में हुआ। गैस सिंलेडर फटते ही आग के गोले लपकते हुए इतनी तेजी से आगे बढ़े कि उन्होंने पूरे घर को अपने आगोश मे ले लिया। घर के लोगों की चीख-पुकार पर मोहल्ले के लोग भी जमा हो गये। बाल्टियों से पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन आग इतनी विकराल थी कि लोगों का कोई बस नही चल सका। अग्निकांड के कारण हुए भारी नुकसान की वजह से पीड़ित परिवार में हाहाकार मचा हुआ था।






Leave a comment