0 भाविप ने प्याऊ लगा कर प्यासों को पिलाया पानी
04orai03कोंच-उरई। समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद् की कोंच शाखा ने सर्राफा के मुख्य बाजार में आज एक प्याऊ खोली है ताकि राहगीरों और सौदा सुलफ करने वालों के कंठ तर किये जा सकें। प्याऊ का शुभारंभ पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने करते हुये कहा कि पुराने जमाने में भी समाजसेवी और धर्मालु लोग प्याऊ की व्यवस्था करते थे क्योंकि प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा और कोई पुनीत कार्य नहीं होता है। भाविप के शाखा अध्यक्ष डॉ. प्रदीप गर्ग ने कहा कि संस्था समाजसेवा के अपने दायित्वों का निर्वहन करने में हमेशा आगे रहेगी। आभार संस्था सचिव मुकेश सोनी ने जताया। इस दौरान संस्था के कोषाध्यक्ष नेमिचंद्र अग्रवाल, डॉ. दिनेश उदैनिया, प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह, गजराजसिंह सेंगर, नृसिंह गहरवार, धर्मेन्द्र पहारिया, राजेन्द्र निगम, श्रीकांत गुप्ता, संदीप चोपड़ा, प्रभंजन अग्रवाल, श्यामू अग्रवाल, अमन अग्रवाल, हरिश्चंद्र सोनी, इकबाल खलाफा, संजय मराठा, अरविंद सर्राफ, सचिन सोनी, वीरेन्द्र बहरे, शशिकांत सोनी, अनिल कपूर, महेन्द्र सोनी, श्याम सोनी, शैलेन्द्र अग्रवाल, केशव कनकने, हरीश सुजेले, मनीषकुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a comment