cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। जनपद में राष्ट्रीय मार्ग पर हुए हादसे में होमगार्ड की मौत हो गई। एट थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम बिलायां के पास लोडर ने एक होमगार्ड को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। होमगार्ड रात्रि गश्त की ड्यूटी से लौट रहा था। उसने लोडर को हाथ देकर रोकने की कोशिश की, परंतु लोडर के चालक ने गाड़ी रोकने के बजाए होमगार्ड को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक फरार हो गया। लोडर को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पिंडारी गांव निवासी होमगार्ड एट थाने में संबद्ध था। मंगलवार रात उसकी गश्त ड्यूटी थी। बुधवार सुबह सात बजे के आसपास वह ड्यूटी से लौट रहा था राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम बिलायां के पास एक लोडर ने उसे टक्कर मार दी। सिर के बल वह सड़क पर गिर गया। लोडर का पहिया भी उसके ऊपर से गुजर गया जिसकी वजह से गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद लोडर चालक गाड़ी छोड़कर वहां से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। लोडर को जब्त कर लिया गया है। अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव का कहना है हादसे के लिए जिम्मेदार लोडर चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a comment