जालौन-उरई। रेल आंदोलन के प्रथम चरण की ऐतिहासिक सफलता में सहयोग करने वालों का आभार प्रकट करने के लिए आयोजकों ने बुधवार को बस स्टेण्ड स्थित सिटी काॅम्प्लेक्स में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस अवसर पर आंदोलन के मुख्य सूत्रधार गौरीश द्विवेदी ने कहा कि जालौन नगर व क्षेत्र की जनता, पत्रकार, अधिवक्ता, डाॅक्टर, गल्ला मंडी समिति, व्यापारी, मजदूर, किसान, राजनैतिक और सामाजिक संगठन सभी से जुड़े लोगों ने दिल से आंदोलन का साथ दिया। जिसकी वजह से यह आंदोलन विशाल जन आंदोलन में परिवर्तित हो सका। उन्होंने कहा कि आंदोलन की कामयाबी से जालौन के लोगों का रुतबा पूरे जनपद में बुलंद हुआ है।
उन्होंने बताया कि अगले चरण में इसी महीने एक प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल राम नाईक से मिलने लखनऊ और रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मिलने दिल्ली जायेगा। उन्होंने सांसद भानुप्रताप वर्मा से भी अपील की कि वो क्षेत्र की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए निरंतर प्रयास कर अगले रेल बजट में रेल लाइन की घोषणा करवाने का संकल्प लें।
इस मौके पर मनसब खान, लक्ष्मी कांत चंसौलिया, जाहिद उल्ला अंसारी, नारायण सिंह सेंगर, थोपन यादव, वासिउर्रहमान सिददीकी, सुरेश राव डेंगरे, जर्रार कादरी, प्रद्युम्न दीक्षित, इमरान अंसारी, उमेश दीक्षित, बार संघ के अध्यक्ष रामलखन सिंह राठौर, भूपेंद्र लिटोरिया, रामकरन सिंह पूता, सोमिल याज्ञिक, अनुराग निरंजन, नरसिंह यादव, लल्लू भइया विश्वकर्मा, श्यामाचरण कुशवाहा जिलाध्यक्ष महानदल, महाराज सिंह कुशवाहा, राजू यादव, तालिब खान, अशोक यादव, हरिश्चंद्र यादव, बारे कक्का, रमाकांत निरंजन, तहसील बार संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र दोहरे, असलम सिददीकी, संतोष शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीराम पाल, राम सिंह चैधरी आदि लोग उपस्थित रहे।






Leave a comment