कोंच-उरई। नगर पालिका बोर्ड की बैठक बुधवार को हंगामे के बीच खत्म हुई। हालांकि फिर भी सात प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिये गये।
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में शुरूआत में ही वाद विवाद होने लगा। यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब नगर पालिका की आमदनी बढ़ाने के लिए अधिशाषी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने चैबे पार्क विवाह घर की बुकिंग की धनराशि बढ़ाने की बात कही, लेकिन सभासद बु¨कग धनराशि बढ़ाना नहीं चाह रहे थे। उनका कहना था कि विवाह घर की बढ़ायी जाने वाली धनराशि गरीब जनता वहन नहीं कर पायेगी। ईओ से हुई नोकझोंक के बीच सभासद एक घंटे के लिए बैठक का बहिष्कार करके निकल गये। बाद में ईओ के शांत हो जाने के बाद विवाह घर की बु¨कग के लिए 5500 रुपए तय कर दिये गये। अन्य प्रस्ताव में नगर के शमशान घाट एवं कब्रिस्तानों के प्रकाश व्यवस्था के लिए शासन से 4 करोड़ 16 लाख के अनुदान पर सहमति बनी। वहीं बस स्टैंड पर शौचालय सहित नाली, खड़ंजे आदि के प्रस्तावों पर मुहर लगायी गयी। इस दौरान पालिकाध्यक्ष विनीता सीरौठिया, जेई सतीश कमल, विजय अवस्थी, शकील अहमद, फहीमुद्दीन, संजय, राघवेंद्र तिवारी, महावीर यादव, बादाम सहित सभी सभासद मौजूद रहे।






Leave a comment