04orai09उरई। कालपी में हाइवे पर दुर्गा मंदिर के सामने ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कर ली गई है। मृतक नईम राजपुर जिला कानपुर देहात का निवासी है। उसके पीछे एक और साथी बैठा था जिसका नाम अनीस पुत्र मोहम्मद जमाल है। अनीस को गंभीर रूप से घायल हालत में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है।
घटना की सूचना पाकर मृतक अनीस के मौसा अकील राईन मौके पर पहुंच गये थे। अनीस अपने इन्हीं मौसा के यहां बाइक संख्या यूपी 77 जे 3688 से जा रहा था जब यह हादसा हुआ। हादसे के बाद टक्कर मारने वाले ट्रक यूपी 75 एम 8083 के चालक को स्थानीय लोगों ने पीछा करके ट्रक समेत पकड़ लिया उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a comment