उरई। ग्राम बंगरा में बुधवार शाम एक युवक ने फांसी पर झूलकर खुदकशी कर ली। किस वजह से उसने जान इसका पता नहीं चला है। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम बंगरा निवासी आनंद स्वरूप (35) पुत्र श्रीराम ने बुधवार शाम खुद को कमरे में बंद कर लिया और छत के हुक के सहारे रस्सी बंधकर फांसी पर झूल उसने खुदकशी कर ली। काफी देर तक वह कमरे से नहीं निकला तो घर वाले उसे देखने गये। दरवाजा भीतर से बंद था। खिड़की से देखा तो वह फांसी पर झूल रहा था। इसके बाद घर में चीख पुकार मच गयी। मुहल्ले वाले भी मौके पर पहुंच गये। बाद में पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद ही शव नीचे उतारा गया। किस वजह से आनंद स्वरूप ने फांसी लगाई यह पता नहीं चला है। घर वाले भी कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। माना जा रहा है कि आर्थिक तंगी व खेती में नुकसान की वजह से उसने आत्महत्या की है। प्राथमिक छानबीन के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष शिव सागर दीक्षित का कहना है कि जांच की जाएगी कि किस तनाव की वजह से आनंद स्वरूप ने आत्महत्या की है। घटना के बाद मृतक के घर में मातम का माहौल है।






Leave a comment