01-vijeta-bachcho-ko-puraskar-dete-mukhya-atithiजालौन-उरई। प्रतियोगिताएं साधन मात्र हैं, साध्य नहीं। प्रतियोगिताओं में हार जीत तो लगी ही रहती है। लेकिन हमें हार से अधिक मेहनत से आगे की तैयारियों में जुट जाने का सबक लेते चाहिए। यदि आपने यह कर लिया तो भविष्य में आपको जीतने से कोई नहीं रोक सकता। यह बात स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित संकुल स्तरीय कला पर्व प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ कवि व साहित्यकार डाॅ. राधेश्याम योगी ने प्रतिभागी छात्रों के समक्ष कही। जिसमें कला प्रतियोगिता में प्रेरणा जालौन ने बाजी मारी तो वहीं, रंगोली प्रतियोगिता में यशस्वी गुप्ता जालौन व तनिष्का झां बजरिया कोंच विजेता रही।
विद्या भारती द्वारा संचालित स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में संकुल स्तरीय कला पर्व प्रतियोगिताएं वरिष्ठ कवि व साहित्यकार डाॅ. राधेश्याम योगी के मुख्य आतिथ्य एवं अधिवक्ता विद्यासागर पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान लोक नृत्य कला, गीत प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। उनके प्रदर्शन के आधार पर निर्णायक मंडल में डाॅ. राधेश्याम योगी, रूपनारायण द्विवेदी, रामकृपाल शरण श्रीवास्तव, राजेश कुमार गोस्वामी, नीरज अवस्थी, प्रिंसी, संध्या गुप्ता, मुक्ता पांडेय ने प्रतिभागियों की प्रतिभा का मूल्यांकन करते हुए उन्हें अंक प्रदान किए। जिसमें लोक नृतय प्रतियोगिता में आशी एट प्रथम, पलक गुर्जर जालौन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वादन प्रतियोतिा में दर्श कोंच प्रथम, दीपा राजेंद्र नगर द्वितीय रहीं। गीत प्रतियोगिता में विनय पाल जालौन प्रथम, सृष्टि पटेल नगर कोंच द्वितीय, यशी राजेंद्र नगर उरई तृतीय स्थान पर रहे। बाल वर्ग में आद्रिका व संगीता बजरिया कोंच क्रमशः प्रथम व द्वितीय, विशाखा उरई तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में गोविंद जालौन प्रथम, आदर्श शर्मा एट द्वितीय, सचिन कोंच तृतीय स्थान पर रहे। बाल वर्ग में गौरी मिश्रा कोंच, प्रथम स्थान पर रही। तो वहीं, रंगोली प्रतियोगिता में यशस्वी गुप्ता प्रथम, दीक्षा कोंच द्वितीय एवं रिया यादव एट तृतीय स्थान पर रहे। बाल वर्ग में तनिष्का झां ने बाजी मारी। कला प्रतियोगिता में प्रेरणा जालौन प्रथम, नवल किशोर कोंच द्वितीय आदित्य श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार मिझौना ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य देवदत्त द्विवेदी ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा बाल वर्ग में अनुज सोनी बजरिया कोंच ने बाजी मारी। इस मौके पर अशोक कौशल, शिवराम महाजन, संकुल प्रमुख विजय द्विवेदी, देवेंद्र सिंह निरंजन, राकेशजी प्रचारक, रामरूप भडारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment