उरई। ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कौर ने बताया कि कोंच ब्लाॅक के चंदुर्रा क्षेत्र पंचायत निर्वाचन क्षेत्र और डकोर ब्लाॅक के मुहाना क्षेत्र पंचायत निर्वाचन क्षेत्र और 61 ग्राम पंचायत सदस्यों के उपचुनाव के लिए नामांकन 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन किये जायेगे। पर्चों की जांच 22 सितंबर को इसी समयावधि में होगी। 23 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक नाम वापसी होगी और प्रतीक आवंटन किया जायेगा। मतदान 30 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। 4 अक्टूबर को मतगणना होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जायेगा।





Leave a comment