जालौन-उरई। लेन-देन को लेकर दो समुदायों के बीच हुआ विवाद कोतवाली तक पहुंचा। बाद में समाज के संभ्रांत लोगों के समझा बुझाने के बाद मामला शांत हुआ।
गुरूवार की रात्रि लगभग 8 बजे लेन-देन को लेकर दो समुदायों के जहांगीर व बड़े यादव के बीच झगड़ा हो रहा था। धीरे-धीरे मामला बढ़ता गया और उनके बीच हाथापाई होने लगी। इसे देखकर दोनों समुदायों के काफी लोग वहां आए और झगडा बढ़ने लगा। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी शिवसागर दीक्षित, चैकी प्रभारी सलमान अली, एसएसआई राजेंद्र सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोगों को कोतवाली ले आई। जहां पुलिस आगे कुछ कार्यवाही करती इससे पूर्व ही दोनों पक्षों से कई संभ्रातजन कोतवाली पहुंच गए। जिन्होंने दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह मामले को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए लोगों को सख्त हिदायत देते हुए छोड़ दिया।






Leave a comment