cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। दबंगों द्वारा दलित महिला की भूमि पर जबरन कब्जा कर अवैध रूप से खेत की मिट्टी खोदकर बेचे जाने की शिकायत पीड़िता ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए की।
तहसील क्षेत्र के ग्राम खनुआं निवासी मुन्नी देवी ने उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि खुनआं मौजे में उसकी दो आराजी हैं। जिस पर गांव के ही दबंग पन्नालाल व सूरज जबरन कब्जा करना चाहते हैं। इतना ही नहीं उक्त दोनों मिलकर उसके खेत से अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे हैं। मिट्टी उठाने से मना करने पर उक्त दोनों उसे जातिसूचक गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। पीड़िता ने बताया कि उक्त दोनों अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर खनिज सम्पदा को तो नुकसान पहुंचा ही रहे हैं साथ ही इससे राजस्व की भी क्षति हो रही है। पीड़िता ने उपजिलाधिकारी से दबंगों द्वारा उसके खेत में किए जा रहे अवैध खनन को रूकवाए जाने की मांग की।

Leave a comment