cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। जालौन के खंड विकास अधिकारी पीएस चंद्रोल को हटाने के लिए कर्मचारियों द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। ग्राम विकास अधिकारी संघ और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने संयुक्त आंदोलन कार्यक्रम के तहत आज भी काला फीता बांधकर काम किया और सभा की।
सभा को संबोधित करते हुए धर्मनारायण मिश्रा और महेश दुबे ने कहा कि चंद्रोल साप्ताहिक बैठकों में कर्मचारियों के लिए अमार्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं। ऐसे अधिकारी को संवेदनशील पदों पर नही रखा जाना चाहिए। उन्हें उपायुक्त मनरेगा तक सीमित रखा जाये और खंड विकास अधिकारी जालौन के दायित्व से मुक्त किया जाये। हरीश कुमार राठौर व अखिलेश शर्मा ने कहा कि चंद्रोल को जनपद में पांच वर्ष का समय हो चुका है। चुनाव आयोग के निर्देश मददेनजर उन्हें तत्काल हटाया जाना चाहिए। हरेंद्र सिंह सेंगर व सतीश चंद्र वर्मा ने चंद्रोल को गरिमाहीन अधिकारी निरूपित करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी को ढोने की गलती करके उच्चाधिकारी अपने दामन पर दाग न लगायें।
बैठक में छेदालाल दोहरे, प्रमोद कुमार स्वर्णकार, हरीश कुमार राठौर, मनोज कुमार गौतम, सतीश चंद्र वर्मा, देवीशरण सोनी, महेश चंद्र दुबे उपस्थित थे।

Leave a comment