konch6कोंच-उरई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 66वां जन्मदिवस आज विभिन्न इलाकों में उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी की दीर्घायु की कामना करते हुये यूपी फतह की हुंकार भरी। नरेन्द्र मोदी विचार मंच ने ब्लॉक इलाके में जन्मदिन मनाया जबकि भाजपा ने बाल्मीकि बहुल सेवा बस्ती में सेवा दिवस के रूप में उनका जन्मदिन मनाया।
भाजपा के शीर्ष नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन यहां विभिन्न संगठनों ने अलग अलग मनाया। नरेन्द्र मोदी विचार मंच के कार्यकर्ताओं में नया पटेल नगर ब्लॉक इलाके में जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने पांच पौधे भी रोपे। मंच के जिला प्रभारी विनियन द्विवेदी की अगुवाई में नगर अध्यक्ष अनुराग गुप्ता, शिवम पटेल, पंकज विश्वकर्मा आदि ने केक काट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुये उनकी दीर्घायु की कामना की। जिला प्रभारी ने इस मौके पर वालंटियर्स को संबोधित करते हुये कहा कि युवाओं को पार्टी से ज्यादा से ज्यादा जोड़ते हुये मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करना है। इस अवसर पर तिलक कुशवाहा, देवांश पहारिया, गौरव, सौरभ वर्मा, धीरेन्द्र कुशवाहा, सौरभ पुरवार, आकाश, दैनिक, मनीष शिवहरे, जयदीप, जीतू राठौर, राघव कुशवाहा, अभिषेक पांचाल, प्रशांत आदि मौजूद रहे।
इधर, बाल्मीकि बहुल सेवा बस्ती में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह गुर्जर के मुख्य आतिथ्य व केशव बाल्मीकि की अध्यक्षता में मोदी का जन्मदिन मनाया गया। केशव बाल्मीकि ने केक काटा जबकि अन्य कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान्न वितरित किया। इस मौके पर विनोद सिंह ने कहा कि भाजपा में सभी वर्गों का सम्मान है और पार्टी की इसी सोच ने अन्य दलों में खलबली मचा दी है और वे भाजपा पर दलित विरोधी होने के मिथ्या आरोप मढने की कोशिश कर रहे हैं। संगठन ने साफतौर पर निर्देश दिये हैं कि मोदी जी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में सेवा बस्ती में ही मनाया जाये। आशुतोष मिश्रा, सुरेन्द्र यादव, ब्रजेन्द्र कुशवाहा, आशुतोष रावत, धर्मेन्द्र राठौर, निखिल सोनी, प्रमोद बाल्मीकि, सतीश बाल्मीकि, महेश बाल्मीकि, दौलत यादव, अभिनव गहलौत, आकाश बुधौलिया आदि मौजूद रहे, संचालन सुशील दूरवार मिरकू महाराज ने किया। भाजपा नगर इकाई के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महामंत्री अमित उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निरंजन, सुनील शर्मा, हबीब कुरैशी, ब्रजेन्द्र कुशवाहा, श्यामविहारी तीते, आशुतोष मिश्रा, डीके सोनी, नरेश वर्मा, अनिल अग्रवाल, धर्मेन्द्र दुवे आदि ने बल्दाऊ मंदिर पहुंच कर भगवान को प्रसाद चढाया और एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुये मोदी की लंबी आयु की कामना की।

Leave a comment