कोंच-उरई। शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर आज नगर में विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत हुआ और पुष्पवर्षा की गई। इसके साथ ही हस्तशिल्प से जुड़े प्रतिष्ठानों में भी देवशिल्पी का विधि विधान से पूजनादि करके हवन किया गया जिसमें विश्वकर्मा समाज के सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विश्वकर्मा जयंती पर गुरूवार को शिल्पकार्य से जुड़े लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये। युवा विश्वकर्मा समाज के तत्वाधान में पूर्वान्ह 11 बजे गोखलेनगर स्थित रामलला मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन निरंजन के प्रतिनिधि देवेन्द्र निरंजन द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चित्र का पूजन किया गया और गोले दाग कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। डीजे की धुनों पर युवा खूब थिरके, शोभायात्रा में भगवान विश्वकर्मा की झांकी के अलावा अन्य झांकियां भी नगर भ्रमण में शामिल रहीं। शोभायात्रा का रास्ते में जगह जगह स्वागत किया गया एवं छतों से उन पर पुष्प बर्षा की गई, सहकारी क्रय विक्रय समिति परिसर में यात्रा का समापन हो गया। यात्रामार्ग में कई जगह भंडारों की भी व्यवस्था की गई थी। इस दौरान डॉ. अनिल झा, भगवानदास विश्वकर्मा, सुमित झा, ऋषि झा, रत्नेश झा, शिवम झा, रघुनंदन झा, श्रीराम झा, अजुद्दी, कृष्णविहारी, रामकिशोर, सविनय झा, मोहित झा, गगन झा, संतोष पवन झा, कल्लू, विनय झा, अवधेश झा, कालीचरण झा आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिड्ढ से एसडीएम मुईनुल इस्लाम, सीओ अवधेश कुमार शुक्ल के निर्देशन में कोतवाल मनवीर सिंह, दरोगा संजीव यादव, रवीन्द्र त्रिपाठी, सिपाही अवनीशकुमार, राजीव पाठक, अजितसिंह, अमित कुमार आदि फोर्स के साथ यात्रा मार्ग में डटे रहे।





Leave a comment