0 बाहर से ट्रकों में मंगाई गईं खाटें व मोढे
konch3 konch4कोंच-उरई। कल शाम कोंच के मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रस्तावित राहुल की खाट सभा को लेकर युद्घ स्तर पर तैयारियां जारी हैं। सारा काम टीम पीके की देखरेख में चल रहा है जबकि उनकी सुरक्षा का जिम्म ओढे एसपीजी के अधिकारी भी सभा स्थल को फूलप्रूफ बनाने की कवायद में जुटे हैं। स्थानीय प्रशासन भी व्यवस्थाओं को परखने में लगा है और टीम पीके को जरूरत के मुताबिक सहयोग करने में लगा है। एसडीएम मुईनुल इस्लाम ने भी तहसीलदार भूपाल सिंह के साथ सभा स्थल का मुआयना कर ग्राउंड में मौजूद कुछ गड्ढों और उनमें जमा कीचड़ को दुरुस्त कराने के लिये पालिका के ईओ विनोद सोलंकी को कहा है।
कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कल शाम 4 बजे कोंच के मथुरा प्रसाद महाविद्यालय में खाट सभा प्रस्तावित है। राहुल झांसी का रोड शो खत्म करके वाया पिंडारी कोंच आयेंगे। कोंच पिंडारी मार्ग में आने बाली बाधाओं में कांशीराम कॉलोनी के पास टूटी पुलिया को दुरुस्त करा दिया गया है। इधर, सभा स्थल में टीम पीके की देखरेख में तैयारियां युद्घ स्तर पर जारी हैं। किसानों के लिये खाटों का इंतजाम बाहर से किया गया है, कई ट्रकों में खाटें, मोढे व अन्य सामान भर कर ग्राउंड में पहुंच चुका है। एसपीजी के अधिकारी पूरे इलाके का निरीक्षण कर लोगों के आने जाने के मार्गों का निर्धारण करने में लगे हैं। नगर के मुख्य राजमार्ग से राहुल का काफिला गुजरने को देखते हुये पालिका प्रशासन भी साफ सफाई की व्यवस्थाओं में जुटा है। स्थानीय प्रशासन भी अपनी जिम्मेदारियां फिक्स करने में लग गया है और एसडीएम ने टीम पीके से कह दिया है कि जहां किसी भी चीज की जरूरत हो उन्हें तत्काल बतायें। एसडीएम ने ग्राउंड का निरीक्षण जब किया तो उन्हें कई गड्ढे और उनमें कीचड़ भरा दिखा जिसे ठीक कराने के लिये उन्होंने पालिका के ईओ को निर्देश दिये हैं। इधर, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी के निर्देशन में पार्टी नगर अध्यक्ष प्रभूदयाल गौतम, प्रमोद शुक्ला, मोहम्मद अहमद, लालप्रताप सिंह, रामकिशोर पुरोहित ललिया, अहमदखां कड़ू मामा, अखिल वैद, अजय बरार, पवन गौतम आदि व्यवस्थाओं में जुटे हैं।
तीसरी पीढ़ी का स्वागत करते हुये गौरवान्वित है कॉलेज
konch5तहसील के सर्वाधिक प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थान मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रबंध समिति के आजीवन अध्यक्ष और क्षेत्र के अति प्रगतिशील कृषक पं. जगत नारायण दीक्षित एडवोकेट राहुल गांधी के कोंच दौरे और खासतौर पर उनके कॉलेज में प्रस्तावित खाट सभा को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा भी है कि ठीक 38 बर्ष पूर्व 1979 में इसी कॉलेज में उन्होंने इंदिरा गांधी का अपनी प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ स्वागत किया था और आज उनकी तीसरी पीढी का स्वागत करते हुये उनका कॉलेज खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल किसानों की बेहतरी के जिस मिशन को लेकर यूपी दौरे पर निकले हैं उन्हें उम्मीद है कि उक्त मिशन में उन्हें जरूर सफलता मिलेगी और यूपी का बेहाल किसान उन्हें अपना भरपूर समर्थन देगा।

Leave a comment