कुठौंद-उरई। इंटर की छात्रा को काॅलेज जाते समय दुकानदार ने अंदर घसीट लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के चिल्ला पड़ने पर लोग पहुंच गये जिसकी वजह से वह अपने इरादे में कामयाब नही हो पाया और भाग निकला। पुलिस ने मुकदमा लिख लिया है लेकिन आरोपी अभी तक फरार बताया जा रहा है।
ग्राम पंडितपुर की रहने वाली छात्रा हरसिंगपुर स्थित विशंभर दयाल पाठक इंटर काॅलेज में पढ़ती है। शनिवार को सुबह 8 बजे वह अपने काॅलेज जा रही थी। रास्ते में गांव के ही संजय विश्वकर्मा (30वर्ष) की दुकान है। उसने जैसे ही छात्रा को देखा बुरी नीयत के चलते उसने छात्रा पकड़कर दुकान के अंदर घसीट लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा लड़की ने इसका विरोध किया। इसी दौरान उसके हाथ में बगल में रखा चिमटा लग गया जिसे उठाकर उसने युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया नतीजतन युवक हड़बड़ा गया। उधर लड़की की चींखपुकार सुनकर गांव के दूसरे लोग वहां पहुंच गये। मामला बिगड़ता देख संजय विश्वकर्मा उन्हें धमकी देता हुआ भाग निकला।
छात्रा ने घर पहुंचकर अभिभावकों को घटना की जानकारी दी वे लोग उसे लेकर थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे ने उनकी बात गौर से सुनने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर उसकी गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दी। हालांकि युवक के भाग निकलने से अभी तक वह पकड़ा नही जा सका है।






Leave a comment