cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। गांव के ही दबंग युवक द्वारा घर में घुसकर अकेली महिला के साथ अश्लील हरकतें व दुष्कर्म का प्रयास किए जाने तथा विरोध करने पर मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा निवासी संतोषी देवी पत्नी अरविंद कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम वह अपने घर में अकेली थी। तभी उसे घर में अकेला देखकर गांव को ही दबंग सुशील कुमार उसके घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसके विरोध करने तथा चीखने चिल्लाने पर वह उसके साथ मारपीट करने लगा। इसी दौरान उसका पति भी घर आ गया, तो दबंग ने उसे भी नहीं बख्शा पति के साथ भी मारपीट कर दी।

Leave a comment