कोंच-उरई। आकाशीय बिजली गिरने से 40 वर्षीय महिला की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना कोतवाली कोंच के ग्राम कुदरा बुजुर्ग की है। मृतका पूर्व प्रधान बताई गई है। घटना के बाद मृतका के परिजन शव को रात में कोंच कोतवाली उठा लाये थे, बाद में पुलिस ने मौके पर जाकर शव को गांव मंगाया और पंचायतनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुदरा बुजुर्ग की पूर्व प्रधान जानकी देवी पत्नी संतोष रजक खेत पर भैंस चरा रही थी तभी दोपहर लगभग ढाई बजे जोर से बादलों में बिजली कड़की और उक्त महिला पर आन गिरी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चूंकि कल कोंच में राहुल गांधी की खाट सभा आयोजित थी सो प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उस कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण इस घटना पर ज्यादा संज्ञान नहीं ले रहे थे लिहाजा परिजन उसके शव को लेकर कोतवाली आये जहां काफी इंतजार करने के बाद रात में ही पुलिस उन पर ध्यान दे पाई और उनसे शव को गांव ले चलने को कहा। रात में ही पुलिस गांव पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया।







Leave a comment