0 कैलिया के सैकड़ों ग्रामीणों ने तहसील दिवस में की शिकायत
konch5कोंच-उरई। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की खामियां एक बार फिर उजागर हुई हैं, कैलिया गांव का कोटेदार पात्रता सूची में नाम होने के बावजूद सैकड़ों कार्ड धारकों का राशन कोटेदार हड़प रहा है और उपभोक्ता जब सामग्री लेने उसकी दुकान पर जाते हैं तो वह दबंगई पूर्वक गरिया कर भगा देता है।
विकास खंड नदीगांव के ग्राम कैलिया बुजुर्ग के ग्राम प्रधान हरीमोहन पटेल, बसपा नेता राहुल तिवारी की अगुवाई में मंगलवार को सैकड़ों की संख्या गांव के लोग जिनमें महिलाओं की भी अच्छी खासी संख्या थी, मंगलवार को तहसील दिवस में पहुंचे और तहसील दिवसाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि गांव का कोटेदार गजराज झा भ्रष्ट प्रवृत्ति का है और गांव के गरीबों के हिस्से का राशन उन्हें नहीं देकर खुद हड़प रहा है। जब उपभोक्ता उससे राशन सामग्री देने के लिये अड़ता है तो वह गरिया कर भगा देता है। कईयों को उसने बीपीएल सूची से नाम हटाने की भी धमकी दे चुका है। बताया गया है कि पात्रता सूची में जिन लोगों के नाम भी हैं उन्हें बैरंग बापिस कर दिया जाता है। ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की कि पात्र गृहस्थी में नाम शामिल कराने के लिये उसके द्वारा एक-एक हजार रुपये की भी मांग की जाती है। इस दौरान पवन सोनी, दयाशंकर, सत्यवीर सिंह, विनयकुमार, देवेन्द्र राठौर, राधे कुशवाहा, रामबाबू सोनी, शहजाद, कैलाशीरानी, दयाबाई, कालिका, परवीन, मुन्नीदेवी सहित सैकड़ा भर लोग शामिल रहे।

Leave a comment