0 शासन के साथ वीडियो कांफें्रसिंग को लेकर नहीं आये डीएम व कप्तान
konch3कोंच-उरई। कोंच में आज जिला स्तरीय तहसील दिवस आयोजित था जिसमें डीएम व एसपी के समक्ष अपना दुखड़ा सुनाने बालों की लंबी कतार थी लेकिन शासन के साथ आज इन अधिकारियों की वीडियो कांफे्रंसिंग फिक्स होने की बजह से इनकी गैरमौजूदगी रही और फरियादियों को मिली मायूसी। बहरहाल, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, पीडी चित्रसेन ने जनता की समस्यायें सुनीं। इन अधिकारियों ने एक बार फिर दोहराया कि तहसील दिवस के मार्फत जन समस्याओं का निराकरण करना शासन की शीर्ष वरीयता पर है लिहाजा आने बाली समस्याओं को हल्के में कतई न लें और एक सप्ताह में इनका गुणवत्ता पूर्ण समाधान कर कम्प्यूटर पर अपलोड करें।
आज गल्ला मंडी में संपन्न तहसील दिवस में कुल 71 समस्यायें आईं जिनमें चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। राजेन्द्रसिंह पुत्र मातादीन निवासी धनौरा ने शिकायत की कि जो चकरोड उनके खेत आराजी संख्या 477 के लिये जाता है उस पर कतिपय लोग अबैध कब्जा किये हैं, नाप करा कर चकरोड खाली कराया जाये। कस्बा कोंच व ग्राम डाढी के रामदास, राजेश कुमार, कढोरे मुखिया, मूलचंद्र नेता, प्रभूदयाल, सूरजसिंह, इकराम अली, जवाहर वर्मा सहित लगभग आधा सैकड़ा लोगों ने महंत शाला के निकट से निकले मलंगा नाला पर पुल निर्माण कराया जाये क्योंकि उस इलाके की तमाम बस्ती मुख्य आबादी से सिर्फ इस लिये कटी है कि उनके लिये कहीं से आवागमन का रास्ता नहीं है। भाजपा नेता राकेश वर्मा ने अबैध मिट्टी खनन रोके जाने की मांग की, अधिवक्त कमलेश चोपड़ा ने रजिस्ट्री दफ्तर को नगर पालिका से संबंधित बैनामे सीधे पालिका भेजे जाने की व्यवस्था कराये जाने की मांग की। सपा नेता सईद अहमद खन्ना ने लेखपालों की हड़ताल के कारण आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनने में आ रहीं दिक्कतों के जानिब वैकल्पिक व्यवस्था कराये जाने की मांग की। वार्ड संख्या 17 की सभासद रजनी कुशवाहा ने अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के कार्डों में हुई धांधली की शिकायत करते हुये वार्ड वाइज सूची बनाने की मांग की। इस दौरान तहसीलदार भूपालसिंह, बीडीओ कोंच प्रीति भसीन, कोतवाल मनवीर सिंह, एक्सईएन हाईडिल रमेशचंद्र, एसडीओ विद्युत कौशलेन्द्र सिंह, बीएसए प्रदीप पांडे, खंड शिक्षा अधिकारी कोंच अजित कुमार, आपूर्ति निरीक्षक रामस्वरूप, ईओ नपा विनोद सोलंकी, जेई रामवीर सिंह, चिकित्साधिरी डॉ. आरके शुक्ला, मंडी सचिव डॉ. दिलीप कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a comment