उरई। ग्राम विकास अधिकारी संघ और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के संयुक्त संघर्ष कार्यक्रम के तहत जालौन के बीडीओ पीएस चंद्रोल को हटाने की मांग को लेकर जिले के सभी 9 विकास खंडों में ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा पेन डाउन हड़ताल की गई। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने चंद्रोल को जालौन विकास खंड से पद मुक्त न किये जाने की जिला प्रशासन की हठधर्मी नीति को घातक बताया।
मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि इसी क्रम में 21 सितंबर को सचिव अपने-अपने विकास खंड में साप्ताहिक बैठक का बहिष्कार करेंगे। नरेश चंद्र द्विवेदी, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, अश्वनी गुबरेले, पवन तिवारी, विपिन गुप्ता, प्रमोद सोनी आदि पेन डाउन हड़ताल में सक्रिय रहे।






Leave a comment